होली पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिली खुशी, बढ़ गया फिर से महंगाई भत्ता

केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ता एक बार फिर से बढ़ गया है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में छह फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस बात का फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में किया गया। केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी से मिलेगा। केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले 80 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। 

केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनरों को यह लाभ देने के लिए सरकार पर करीब 8,000 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। केंद्रीय सरकार अब तक सरकारी कर्मचारियों के डीए में 113 फीसदी [119 फीसदी ] तक डीए बढ़ा चुकी है। जल्द ही सरकार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान आयोग का लाभ भी देना है।
अमर उजाला
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 6 फीसदी बढ़ा: पंजाब केसरी

नई दिल्लीः मोदी सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को होली पर बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6 फीसदी बढ़ौतरी को मंजूरी दे दी।

अब सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 119 फीसदी से बढ़कर 125 फीसदी हो जाएगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2016 से लागू होगा। इससे पहले सितंबर, 2015 में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 113 फीसदी से बढ़ाकर 119 फीसदी किया गया था, जो जुलाई 2015 से लागू हुआ था।

Updates:

Follow us on WhatsApp, Telegram Channel, Twitter and Facebook for all latest updates

Post a Comment

Previous Post Next Post

Most Visited

Follow us on WhatsApp, Telegram Channel, Twitter and Facebook for all latest updates

Search Content of www.potools.blogspot.com @